google.com, pub-1635672426013832, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Untitled 3 Bihar Jamin Survey Form Kaise Bhare Update: बिहार जमीन सर्वे का फॉर्म ऐसे भरें, जाने क्या प्रोसेस फॉलो करना होगा। 

Bihar Jamin Survey Form Kaise Bhare Update: बिहार जमीन सर्वे का फॉर्म ऐसे भरें, जाने क्या प्रोसेस फॉलो करना होगा। 

Bihar Jamin Survey Form Kaise Bhare Update:

बिहार सरकार के द्वारा वर्तमान समय में राज्य के अंतर्गत भूमि सर्वेक्षण करवाए जा रहे हैं यदि आप भी बिहार राज्य के स्थाई निवासी है तो आपको भी भूमि सर्वेक्षण संबंधित जानकारी होना आवश्यक है। अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी के मध्य में बिहार भूमि सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी बताने वाले हैं एवं सर्वेक्षण फॉर्म कैसे भरना है उसके बारे में भी संपूर्ण जानकारी को सरल माध्यम से आपको अवगत कराएंगे इसलिए आपको हमारी आर्टिकल में अंत तक जुड़े रहना है।

राज्य सरकार के द्वारा भूमि सर्वेक्षण अभियान इसलिए शुरू किया गया था कि भविष्य में होने वाले जमीन से संबंधित विवादो को रोका जा सके एवं जमीन के रिकॉर्ड को अद्यतन किया जाए। यह भूमि सर्वेक्षण बिहार राज्य के विकास और सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

बिहार जमीन सर्वे ऑफिसियल नोटिस जारी:

यदि आप भी अपनी भूमि का सटीक सर्वेक्षण कराना चाहते हैं तो आपको उसके लिए संबंधित आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसे आप संबंधित विभाग की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से भर सकेंगे और भूमि सर्वेक्षण करवा सकेंगे और आप जमीन संबंधित विवादो से भी बच सकेंगे।

यह भूमि सर्वेक्षण राज्य के नागरिकों द्वारा अपनी जमीन के अधिकारों और रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है और आप भी इसका ऑनलाइन आवेदन करके अपने जमीन संबंधी रिकार्ड को अपडेट करवा सकते हैं और इसके लिए आप आर्टिकल में बताई गई बिहार जमीन सर्वे फॉर्म कैसे भरें की प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

जाने क्या है बिहार सर्वे और क्यू जरूरी है:

बिहार जमीन सर्वे राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक अभियान है जिसे शुरू करने का उद्देश्य यही है कि राज्य के अंतर्गत भूमि का सटीक सर्वे करवाया जाए जिससे जमीन संबंधी रिकार्ड को अपडेट किया जा सके।

जब भूमि संबंधित रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा तो जमीन संबंधित विवाद की समस्याओं का भी निवारण हो सकेगा। भूमि सर्वेक्षण के अंतर्गत जमीन संबंधी समस्याओं को रोका जा सकता है।

क्या है बिहार सर्वेक्षण के लाभ:

  1. भूमि सर्वेक्षण कर लेने के बाद आधुनिक तरीके से पुराने एवं अपूर्ण जमीन रिकॉर्ड अपडेट हो जाते है।
  2. मालिकाना हक के विवाद जमीन संबंधी विवाद से छुटकारा हो जाता है।
  3. भूमि सर्वेक्षण के माध्यम से भूमि उपयोग का नियोजन करने और कृषि ,उद्योग के लिए भूमि का उचित आवंटन हो जाता है।
  4. भूमि सर्वेक्षण के अंतर्गत राजस्व संग्रह में सुधार होता है।
  5. इसके अलावा भूमि सर्वे से विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल बनेगी।

बिहार भूमि सर्वे फॉर्म हेतु आवश्यक दस्तावेज:

जो भी नागरिक बिहार भूमि सर्वे फॉर्म भरना चाहते हैं उनके पास में नीचे बताए जाने वाले निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है जो इस प्रकार है :-

  1. रजिस्ट्री संबंधित दस्तावेज
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. जमीन रसीद
  4. स्वघोषणा पत्र
  5. आधार कार्ड
  6. अधिकार पत्र
  7. खसरा
  8. खतियान की नकल
  9. मालगुजारी रसीद की फोटोकॉपी
  10. जमीन का मालिकाना हक का दस्तावेज जैसे – जमाबंदी

जाने कैसे भरना है बिहार जमीन सर्वे फॉर्म: 

  1. बिहार भूमि सर्वे का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा,
  2. अब आपको इसके होम पेज में भूमि रिकॉर्ड पोर्टल से संबंधित लिंक को खोजना होगा,
  3. इसके बाद आपको भू सर्वेक्षण के लिए एप्लीकेशन फॉर्म सर्च करना है और संबंधित लिंक पर क्लिक कर देना है,
  4. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा जिसमें आपको लॉगिन संबंधी जानकारी को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है,
  5. इसके बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको व्यक्तिगत जानकारी जमीन संबंधी जानकारी दर्ज करनी है,
  6. अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करना है एवं उन्हें अपलोड कर देना है,
  7. इसके बाद संबंधित निर्देशों का पालन करके आवेदन फार्म को जमा कर देना है,
  8. आवेदन फार्म जमा करने के बाद आप अपनी आवेदन की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे।

Important Link 

Telegram Link Click Here
WhatsApp Link Click Here
General24news Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *